Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शाहजहांपुर : पौष्टिक आहार खाएं

Published - Sat 05, Jan 2019

महिला स्वास्थ्य शिविर

शाहजहांपुर। महिलाएं अक्सर घर पर सभी को खाना खिलाने के बाद ही बचा खुचा खाना खाती हैं। कई बार उसे संतुलित आहार भी नहीं मिलता। लगातार ऐसा होने पर महिलाओं के स्वास्थ्य को नुकसान होता है। महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना चाहिए। परिवार के सदस्यों को भी चाहिए कि घर की महिला सदस्यों को भी साथ ही खाना खिलाएं ताकि उन्हें पूरा और संतुलित आहार मिल सके। जिला महिला अस्पताल में अपराजिता अभियान के तहत 22 दिसंबर को आयोजित महिला ​स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने यह परामर्श दिया। इस दौरान महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर पराशर्म और दवाएं महिलाओं को दी गई। शिविर का करीब 200 महिलाओं ने लाभ उठाया। (22-12-18)