Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : स्वस्थ मन से आएंगे अच्छे विचार

Published - Thu 17, Jan 2019

महिला स्वास्थ्य परिचर्चा

aparajita mahila sanwad gurudwara sitapur

सीतापुर। अगर मन और मस्तिष्क स्वस्थ है तो अच्छे विचार आएंगे। इसलिए हमेशा खुद को अंदर से खुशनुमा रखें। तनाव को अपने से बेहद दूर रखें। हर बात को सामन्य तरीके से लें। इसी से आप स्वस्थ रह सकेंगे। अपराजिता अभियान के तहत 13 जनवरी को शहर के गुरुद्वारा में महिला स्वास्थ्य विषयक परिचर्चा में सिख समाज की महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। विशेषज्ञ महिलाओं ने कहा कि घरेलू काम और लगातार खुद को व्यस्त रखने के कारण कई बार महिला खुद का ध्यान नहीं रख पाती और बीमार हो जाती है, जबकि उसे थोड़ा वक्त खुद के लिए भी निकालना चाहिए। परिवार के सदस्यों को भी चाहिए कि वे महिलाओं को थोड़ा आराम दें और घर के छोटे-बड़े कामों में उसकी मदद करे। इसी से परिवार की गाड़ी अच्छे से चल पाएगी। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने अपराजिता शपथ ली। (13-1-19)