Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बागपत : खुद न बनें डॉक्टर

Published - Thu 10, Jan 2019

स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम

बागपत। मनुष्य का शरीर अनमोल है। इसे किसी भी प्रकार से खराब न होने दें। छोटी से छोटी बीमारी भी लापरवाही के कारण इंसान की जान तक ले लेती है। इसलिए खुद डॉक्टर बनकर दवाएं न लें, बल्कि हॉस्पिटल में जाकर दिखाएं। अपराजिता अभियान के तहत आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में 17 दिसंबर को आयोजित स्वास्थ्य जागरुकता शिविर में डॉ. अर्चना गोस्वामी ने छात्राओं से यह बात कही। इस दौरान उन्होंने सुबह जल्दी उठकर योगा और व्यायाम करने की भी सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। (17-12-18)