Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बागपत : डॉक्टर से न छुपाएं बीमारी

Published - Thu 10, Jan 2019

स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम

बागपत। डॉक्टर आपकी मदद करने के लिए होता है। डॉक्टरी पेशा ही सेवा का माध्यम है। ऐसे में किसी भी प्रकार की बीमारी या शारीरिक परेशानी होने पर छुपाने या घबराने की बजाय डॉक्टर को जरूर बताएं। इससे आपकी बीमारी तो खत्म होगी ही,साथ ही अन्य जानकारी भी मिल सकेगी। अपराजिता अभियान के तहत 6 दिसंबर को जैन इंटर कॉलेज बागपत में आयोजित स्वास्थ्य जागरुकता शिविर में डॉ. अंजना शर्मा ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने छात्राओं से कहा, स्वस्थ रहेंगी तो ही आप अच्छी तरह से पढ़ाई कर पाएंगी। इसलिए छोटी से छोटी बीमारी होने पर भी संकोच छोड़कर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कार्यक्रम में सभी ने शपथ पत्र भी भरे। (6-12-18)