Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देवरिया : योग अपनाएं, स्वस्थ रहें

Published - Wed 09, Jan 2019

सेहत की पाठशाला

देवरिया। अगर आप स्वस्थ हैं तो हमेशा खुश रहेंगे और आसपास का वातावरण भी खुशनुमा ही रखेंगे। इससे पढ़ाई में भी मन लगेगा और आप सफलता भी आसानी से हासिल कर सकेंगे। स्वस्थ और प्रसन्न रहने में योग भी आपकी मदद करता है। नियमित योगाभ्यास से कई तरह की बीमारियों से हमेशा दूर रहा जा सकता है। भगिनी निवेदिता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 7 जनवरी को आयोजित सेहत की पाठशाला में महिला चिकित्सक डॉ. शैल सिंह और डॉ. अजित सिंह सहित योग प्रशिक्षक ने स्वस्थ जीवन शैली, सही खानपान आदि के बारे में जानकारी दी। छात्राओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। शिविर में 290 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें 210 शपथ पत्र भरे गए। (7-1-19)