Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मलेरिया, 30 साल में तैयार हुआ टीका, अफ्रीका में लगा सबसे पहले

Published - Fri 03, May 2019

दुनिया में सालाना 4.35 लाख लोगों की मौत मलेरिया से होती है

malaria vaccine launch in africa aparajita health

अफ्रीकी देश मलावा में हाल ही में दुनिया का पहला मलेरिया का टीका (वैक्सीन) लॉन्च किया गया। यह पांच महीने से लेकर 2 साल तक के बच्चों के लिए है। इसकी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्वीट के जरिए दी। संगठन के मुताबिक, यह वैक्सीन बच्चों को मलेरिया से बचाने के लिए शुरू किए गए पायलट प्रोग्राम का हिस्सा है।

अफ्रीकी देशों में मलावी पहला, जहां यह वैक्सीन उपलब्ध
तीन
अफ्रीकी देशों में मलावी पहला देश है, जहां ये वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही घाना और केन्या में भी मलेरिया का टीका लगना शुरू हो जाएगा। वैक्सीन को 'आरटीएस-एस' नाम दिया गया है। इसे तैयार करने में करीब 30 साल का समय लगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसे लगाने के बाद बच्चों में मलेरिया नियंत्रण में सफलता मिलेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस का कहना है कि पिछले 15 सालों में मलेरिया को रोकने के लिए कई प्रयास किए गए। मच्छरदानी और दूसरे उपायों के बाद भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसे में समाधान के तौर पर वैक्सीन ही बेहतर विकल्प है। इसकी मदद से हजारों बच्चों को बचाया जा सकता है।