Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शक्ति के आभास से जागा आत्मविश्वास

Published - Thu 01, Aug 2019

चांदमारी स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में मंगलवार को आत्मरक्षा कैंप का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद हम आत्मविश्वास के बल पर विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर सकते हैं।

aparajita self defence training

वाराणसी। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से चलाए जा रहे आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं को सुरक्षित रहने के गुर सिखाए गए।
चांदमारी स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में मंगलवार को आत्मरक्षा कैंप का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद हम आत्मविश्वास के बल पर विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर सकते हैं। 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण में 250 छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी छात्राओं को महाविद्यालय की ट्रस्टी डॉ. अंशु सिंह, चेयरमैन एके सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. ममता सिंह और उप प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से माया पटेल, निधि राज गुप्ता, दिव्या पांडेय, प्रीति आदि मौजूद रहीं।

  • सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ने वाकई हमारे अंदर हिम्मत और जज्बा पैदा कर दिया है। अब हम गलत करने वाले से खुद बचाव कर सकते हैं। - श्वेता शर्मा
  • अब यह आत्मविश्वास आ गया है कि हमारे साथ कुछ बुरा नहीं होगा। छेड़खानी करने वाले अब हमसे बच नहीं पाएंगे। हम उन्हें जवाब दे सकते हैं। - रुबी कुमारी
  • ट्रेेनिंग से खुद में विश्वास जगा है और किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हम तैयार हैं। कराटे भी सीख लिया है, जिसका हम उपयोग कर सकते है। - सृष्टि पाल
  • प्रशिक्षण ने हमें बहुत सिखाया है। किक कैसे मारते हैं, पंच कैसे मारते हैं। अपने ऊपर होने वाले अटैक से कैसे बचा जा सकता है। अब हमें इसकी जानकारी है। - इषिता सिंह