Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कहानी-कहानी में बच्चों को पढ़ना सिखाया बीना ने

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता आसमान तक उड़ान

aparajita aasmaan tak udaan beena sharma agra

प्रो. बीना शर्मा, कुलसचिव, केंद्रीय हिंदी संस्थान
आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान की कुलसचिव प्रोफेसर बीना शर्मा अब तक 700 से ज्यादा बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ चुकी हैं। वह वर्ष 2004 से इस मिशन में लगी हैं। शिक्षा से दूर गरीब बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पढ़ा रही हैं। प्रति वर्ष औसतन 50 बच्चों को पढ़ाती हैं। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी देती हैं। परिषदीय विद्यालय में उनका प्रवेश कराती हैं। उनके इस मिशन का दायरा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।

मां ने दिया बच्चों को पढ़ाने का आइडिया
बीना शर्मा ने बताया कि नौकरी में आने के बाद वह समाज सेवा करना चाहती थीं। माता-पिता के साथ अपने मन की बात साझा की। मां ने बच्चों को पढ़ाने का सुझाव दिया। बात मन को जंच गई। बल्केश्वर के लोहिया नगर में बस्तियों में जाकर शिक्षा से दूर बच्चों को तलाशा। उनके घरों पर जाकर बच्चों को पहले कविता और फिर कहानी सुनानी शुरू की। इसके बाद पढ़ाना शुरू किया। करीब 15 वर्ष हो गए, यह सिलसिला जारी है। अब लायर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर रोजाना गरीब परिवारों और श्रमिकों के बच्चों को पढ़ा रही हैं।