Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सपने को बनाया मजबूत और सरोज बन गईं डॉक्टर

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता आसमान तक उड़ान

aparajita aasmaan tak udaan dr saroj singh agra

डॉ. सरोज सिंह, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ

आगरा। जुनून कुछ कर गुजरने का हो तो मुसीबत रास्ता नहीं रोक पाती। कमला नगर निवासी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज सिंह की दास्तां भी ऐसी ही है। बंटवारे के दौरान इनके परिजन आगरा आए। पिता टेकचंद सड़ाना का जनरल मर्चेंट का छोटा सा काम था। घर में बड़ी थी, आर्थिक परेशानी भी, लेकिन कुछ बड़ा करने की ठानी। इलाज के लिए मरीजों को भटकते देख डॉक्टर बनने का सपना संजोया।

प्रवक्ता से प्राचार्य तक का सफर

1974 में क्वीन विक्टोरिया इंटर कालेज में इंटर परीक्षा के बाद मेडिकल की परीक्षा में टॉप किया। एसएन मेडिकल कालेज में प्रवेश लिया। 1982 में एमएस किया। तीन साल बाद यहीं बतौर प्रवक्ता नियुक्ति पाई। 2009 में स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष बनीं और 2016-18 तक प्राचार्य पद भी संभाला। अध्ययन काल में पांच गोल्ड और अध्यापन कार्य में बेस्ट टीचर का अवार्ड पाया। कहती हैं कि हालात कैसे भी हों, लेकिन खुद लक्ष्य तय करें और आगे बढे़ं। मुकाम पाने के बाद समाज के प्रति भी जिम्मेदारी समझें।