Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में मदद करती हैं डॉ. कविता

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता आसमान तक उड़ान

aparajita aasmaan tak udaan kavita raijada agra

कविता रायजादा, अधीक्षक डीईआई

आगरा। दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) अधीक्षक पद पर तैनात डॉ. कविता रायजादा गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद देती हैं। अपनी इस मुहिम का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानने वालों को भी मदद के लिए प्रेरित करती हैं ताकि इस नेक कार्य में पुण्य अर्जित किया जा सके। इसके अलावा संस्थान में पढ़ने वाले कई गरीब विद्यार्थियों की फीस भी दे चुकी हैं। यह अपनी जेब से ही करती हैं। वहीं इनरव्हील क्लब, कायस्थ महासभा सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इनकी इस मुहिम से लोग जुड़ते जा रहे हैं।

लघु फिल्मों में कहानी लेखन भी कर चुकी हैं
डॉ. कविता रायजादा राष्ट्रीय स्तर पर 55 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9 पुरस्कार जीत चुकी हैं। पिता डॉ. बाबूलाल वत्स कवि एवं साहित्यकार थे। उन्‍होंने विभिन्न विषयों पर करीब 70 पुस्तकों की रचना की। उन्‍हीं से प्रेरणा लेकर कविता रायजादा ने लेखन में अपने हाथ आजमाए। आठ रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। लघु फिल्मों का भी लेखन कर चुकी हैं। नाटक और कहानी भी लिखती हैं। टीवी चैनलों में अभिनय भी किया है। स्काउट गाइड में विशेष ड्यूटी अधिकारी हैं। इनके नाम और भी कई उपलब्धियां हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक करती हैं।