Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बढ़ा आत्मविश्वास, मुसीबतों का करेंगे डट कर सामना

Published - Sun 21, Jul 2019

सुधाकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग में 220 छात्राएं आत्मरक्षा की हर तकनीक से रूबरू हुईं।

varanasi self defence training

वाराणसी। छात्राओं को आत्मरक्षा में पारंगत करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता  100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की मुहिम अब रंग लाने लगी है। यह मुहिम छात्राओं में हिम्मत और हौसला पैदा करने के साथ उनके डर और झिझक को खत्म करने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
सुधाकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग में 220 छात्राएं आत्मरक्षा की हर तकनीक से रूबरू हुईं। 18 जुलाई को हुए समापन समारोह के दौरान छात्राओं ने किक और पंच का प्रदर्शन भी किया। इसके बाद प्रबंधक प्रियम दुबे और प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

  •  सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग में न सिर्फ हमने कराटे की तकनीक सीखी बल्कि मुसीबत में किस तरह अपना बचाव करना है, यह भी जानने का मौका मिला। - उर्वशी श्रीवास्तव
  • ट्रेनिंग के बाद खुद में विश्वास पैदा हुआ है कि विपरीत परिस्थिति में अपने आप को कमजोर नहीं मजबूत बनकर उसका सामना कैसे करना है। - विशाखा यादव
  • सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ने हमारे अंदर हिम्मत पैदा कर दी है। इसके बाद अब हम खुद अपना और आपने आसपास के लोगों का ख्याल रख सकते हैं। - प्रिंसी पांडेय
  • आत्मरक्षा कैंप में जो जानकारी मिली, उसका व्यवहारिक जीवन में बहुत उपयोग है। अब छेड़खानी करने वाले हमसे बच नहीं पाएंगे। - काजल यादव