Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आनंद विहार कॉलोनी में किया पौधरोपण

Published - Thu 25, Jul 2019

अमर उजाला फाउंडेशन, रुद्रपुर नगर निगम और गो क्लीन-गो ग्रीन की ओर से किया गया पौधरोपण

aparajita amar ujala

रुद्रपुर। अमर उजाला फाउंडेशन, रुद्रपुर नगर निगम और गो क्लीन गो ग्रीन की ओर से रविवार को स्वच्छ रुद्रपुर सुंदर रुद्रपुर के तहत आनंद विहार कालोनी में पौधरोपण किया गया। कालोनी वासियों ने रोपे गये सभी पौधों की देखरेख व सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

सुबह करीब साढ़े छह बजे गो क्लीन गो ग्रीन के सदस्यों ने वार्ड नंबर एक स्थित आनंद विहार कालोनी में पौधरोपण किया। निगम की ओर से टीम के सदस्यों को आंवला, बेल, अमलतास, जामुन, गुलमोहर आदि के उपलब्ध कराए गए। अभियान में आनंद विहार कालोनी के लोग भी शामिल हुए। टीम के सदस्यों ने कालोनी वासियों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पौधों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

पौधरोपण में शामिल लोग

मेयर रामपाल सिंह, नगर आयुक्त जयभारत सिंह, मुकेश बिष्ट, सुनील कुमार यादव, अक्षिता वर्मा, तारा गोस्वामी, शिवेंद्र शर्मा, बबीता नेेगी, दीपा जोशी, रीता शर्मा, सतीश वर्मा, योगेश लांबा, उपदेश सक्सेना, सुभाष शर्मा, अनिल यादव, जीवन सिंह, केएल वर्मा, रमेश मिश्रा, कैलाश जोशी, अनूप,धीरज, प्रशांत, शुभम, फैजल अहमद, सोनू चौहान, जिलाजीत यादव, अरुण, रुद्रपाल, नाथ यादव, हरीश चौधरी।