Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

समाज की सुरक्षा में सबल हैं आज की महिलाएं

Published - Sat 04, Apr 2020

कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन की सदस्याएं भी पीछे नहीं हैं। महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर यह सदस्याएं लोगों को कोरोना से जागरूक कर रही हैं। प्रमुख तिराहों, चौराहों पर लॉकडाउन का पालन करवा रही हैं।

jhansi

झांसी। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन की सदस्याएं भी पीछे नहीं हैं। महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर यह सदस्याएं लोगों को कोरोना से जागरूक कर रही हैं। प्रमुख तिराहों, चौराहों पर लॉकडाउन का पालन करवा रही हैं। वार्डों में भोजन वितरण, राशन व दवाओं की दुकानों में सोशल डिस्टेंस बनवाना, भीड़ न लगने देने जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरी शिद्दत के साथ निभा रही हैं। इनका कहना है, कि समाज के प्रति जो हमारी जिम्मेदारी है। उसे निभाना जरूर चाहिए। सुबह घर का कामकाज करने के बाद वह समाज सेवा में जुट जाती हैं। जो देर शाम तक जारी रहता है।

  • हम सभी लोग आम जनता को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूक कर रहे हैं। सभी लोग इसे मानें, इसी से हमारी मेहनत सफल हो जाएगी। - प्रियांशी रावत
  • समाज का सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। सुबह घर का काम पूरा करने के बाद हम सभी लोग समाज क ी सेवा में जुट जाते हैं। - रेखा गुप्ता
  • नागरिक सुरक्षा संगठन से 18 सालों से जुडे़ हैं। लॉकडाउन में हम लोगों ने कई वार्डों में खाना पहुंचवाया और कहीं भी भीड़ न लगे। इसकी व्यवस्था में जुटे रहे। - मधु गुप्ता
  • कड़ी धूप में परेशानी तो हो ही रही है। लेकिन अभी हम सभी की जिम्मेदारी है, कि प्रत्येक नागरिक कोरोना वायरस से बचे। - रूकमणि
  • हमारे देश में जल्द से जल्द कोरोना वायरस खत्म हो जाए। हमारी मेहनत सफल हो जाएगी। वर्तमान में हम लोग घर - घर जाकर सर्वे कर रहे है। - प्रगति शर्मा
  • कड़ी धूप के बाद भी हम लोगों के सेवा भाव उत्साह में कोई कमी नहीं है। घर की जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद हम लोग इस कार्य में लग जाते हैं। - पुष्पा राजपूत
  • सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक लगभग सभी वार्डों में सर्वे कार्य में जुटे हुए हैं। घर के सदस्यों ने ही प्रेरणा दी, कि वह समाज सेवा के कार्य में आगे हाें। - सोनाली
  • बीमार लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस पर भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। नागरिक सुरक्षा कोर के माध्यम से समाज की सेवा कर रहीं हूं। - मुस्कान खान