Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

पीछे नहीं हटेंगे, शोहदों को मुंहतोड़ जवाब देंगे

Published - Mon 26, Aug 2019

100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से 22 अगस्त को दुर्गाचरण इंटर कॉलेज सोनारपुरा में आत्मरक्षा कैंप का समापन किया गया।

self defence training sonarpur

वाराणसी। अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से 22 अगस्त को दुर्गाचरण इंटर कॉलेज सोनारपुरा में आत्मरक्षा कैंप का समापन किया गया। इस मौके पर आत्मरक्षा के गुर सीख रही छात्राओं ने कहा कि पीछे नहीं हटेंगे और शोहदों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को किक और पंच का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने कहा कि इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण से हम लोगों के अंदर एक आत्मविश्वास पैदा हुआ है जो किसी भी मुसीबत से निकलने में सहायक होगा। प्रधानाचार्य पद्मजा शुक्ला ने कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं को एक बल मिलेगा। इस मौके पर 100 छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया। यह प्रशिक्षण मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनर ज्योति सिंह, अनिता प्रजापति ने दी।

  • इस प्रशिक्षण से हम स्वयं की रक्षा कर सकते हैं और दूसरी छात्राओं को भी प्रशिक्षण देकर उन्हें मुसीबत के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। - तान्या यादव
  • कराटे मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण ने हमें मानसिक रूप से मजबूत बना दिया है। इस कला को दूसरों को भी सिखा कर शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बना सकेंगे। - हिमांगिनी चक्त्रस्वर्ती
  • महिलाओं की रक्षा के लिए कराटे के दांवपेच एक बेहतर हथियार है। इसके प्रयोग से हम अन्य छात्राओं में आत्मविश्वास जगा सकेंगे। साथ ही अपनी भी रक्षा में सक्षम होंगे। - संध्या साहनी
  • इस प्रशिक्षण के बाद अगर शोहदे कुछ करने की सोचते हैं तो उनको मुंहतोड़ जवाब देने में हम लोग सक्षम हैं। यह प्रशिक्षण सभी छात्राओं के लिए जरूरी है। - कामना प्रजापति