Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

110 बालिकाओं नेे सीखे कराटे से आत्मरक्षा के गुर

Published - Fri 26, Jul 2019

अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के शिविर का समापन

aparajita selfdefence training

हल्द्वानी। अमर उजाला की अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम और राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी की ओर से तल्ली हल्द्वानी स्थित उन्नति गार्डन में आयोजित 15 दिनी सेल्फ डिफेंस शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में 110 बालिकाओं और महिलाओं ने दो कराटे से आत्मरक्षा के गुर सीखे।
एकेडमी के निदेशक रोहित यादव ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ियों ने विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा करने के लिए कराटे के दांव पेच सिखाए। इसके साथ ही स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, मेडिटेशन का भी प्रशिक्षण दिया। 110 महिलाओं और बालिकाओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की भी शपथ ली। इस दौरान मुख्य अतिथि डेयरी फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान बंशी सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह भाकुनी, देवेंद्र रावत, विनोद लखेरा, कराटे कोच लक्ष्मी दत्त भट्ट, विक्रम खन्नी, सत्यनाम सिंह, सपना भाकुनी आदि थे।