Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कराटे सीखकर बोलीं बेटियां ‘अब डर कर नहीं डट कर’

Published - Thu 25, Jul 2019

ट्रेनिंग के बाद छात्राओं ने कहा कि पहले मन तो बहुत करता था कि गलत करने वाले को सबक सिखाएं लेकिन हिम्मत नहीं होती थी, पर अब ऐसा नहीं होगा।

aparajita self defence training

वाराणसी। अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से नारी सशक्तीकरण की दिशा में शुरू की गई पहल से छात्राओं में जोश और जज्बा आ गया है। इससे वे गलत हरकत करने वाले को आत्मविश्वास के साथ जवाब दे सकती हैं। 21 जुलाई को सिटी प्राइट स्कूल शिवपुर में आत्मरक्षा कैंप का समापन हुआ।
ट्रेनिंग के बाद छात्राओं ने कहा कि पहले मन तो बहुत करता था कि गलत करने वाले को सबक सिखाएं लेकिन हिम्मत नहीं होती थी, पर अब ऐसा नहीं होगा। विद्यालय में चलाए जा रहे 10 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर के समापन पर प्रबंधक शदमां अमीम और प्रधानाचार्य प्रो. अमीम सिद्दीकी ने 150 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्त्रस्म में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से दिव्या पांडेय, निधि राज, शुभम यादव, स्नेहलता, पूजा विश्वकर्मा, वैशाली, जूही तिवारी, शिवांगी मौजूद रहीं।

  • सेल्फ  डिफेंस की ट्रेनिंग ने वाकई हमारे अंदर हिम्मत पैदा कर दी है। अब हम अपना ख्याल रख सकते हैं। - दिव्यांशी सिंह
  • खुद में यह विश्वास आ गया है कि अब हमारे साथ कुछ बुरा नहीं होगा। छेड़खानी करने वाले अब हमसे बच नहीं पाएंगे। - श्रीवर्मा
  • आत्मविश्वास जगा है अब किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हम तैयार हैं। कई तकनीक भी सीख ली है। - स्वास्तिका राय
  • सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग से मम्मी-पापा ज्यादा खुश हैं। उनमें भरोसा आ गया है कि अब हम गलत का जवाब दे सकते हैं। - खुशी प्रजापति