Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अब चुप्पी तोड़कर बेटियां सिखाएंगी सबक

Published - Sun 04, Aug 2019

31 जुलाई को कर्दमेश्वर महादेव इंटर कालेज की बालिकाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखकर खुद को मजबूत बनाने के साथ सुरक्षा का भी संकल्प लिया।

aparajita self defence training

वाराणसी। राह चलते अब लड़की की कलाई पकड़ना मनचलों को महंगा पड़ेगा। कराटे की कला सीखकर लड़कियां अब अशोहदों को धूल चटाने में सक्षम बन गई हैं। यह कहना है 31 जुलाई  को कर्दमेश्वर महादेव इंटर कालेज की बालिकाओं का, जिन्होंने आत्मरक्षा के गुर सीखकर खुद को मजबूत बनाने के साथ सुरक्षा का भी संकल्प लिया। विद्यालय में चल रहे दस दिवसीय आत्मरक्षा कैंप में 259 छात्राओं को प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के राम सरन, रतन कुमार भारती, रेनू वर्मा व मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से दिव्या पांडेय, अनिता प्रजापति, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं।

  • ट्रेनिंग में बारीकियां सीखने को मिलीं, जिससे हम सामने वाले को पस्त कर सकते हैं। ये तकनीक आसान हैं, बशर्ते कि आजमाने का हुनर आता हो। - सोनाली पटेल
  • आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ ही हमारे अंदर हिम्मत आ गई है। हम अब जवाब दे सकते हैं और दूसरों की भी मदद कर सकते हैं। - आरती सागर
  • कराटे के पंच सीखकर आत्मविश्वास आया है। खुद सीख चुकी हूं और अब अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगी- रेनू कुमारी
  • इतने दिनों में जो कुछ सीखा है, उसकी प्रैक्टिस घर पर भी करती हूं। दूसरी दोस्तों को भी सिखाती हूं। ट्रेनिंग के बाद से खुद में बदलाव दिख रहा है। - मुस्कान सिंह