Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आत्मरक्षा का ककहरा सीख मजबूत हुईं बेटियां

Published - Thu 08, Aug 2019

वाराणसी के विभिन्न स्कूलों में अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता  100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से छात्राओं को 10 दिनों तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

aparajita amar ujala

वाराणसी। देश भर में छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे अपराधों को रोकने और किसी भी विपरीत परिस्थितियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बेटियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से शहर के विभिन्न स्कूलों में अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता  100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से छात्राओं को 10 दिनों तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया था।
मंगलवार को कन्या कुमारी विद्यामंदिर लक्ष्मीकुंड में आत्मरक्षा कैंप का समापन हुआ। इसमें किक और पंच की बारीकियां सीखने वाली 100 छात्राओं को प्रधानाचार्य निता मित्रा ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। वहीं मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से ज्योति सिंह, अनिता प्रजापति आदि मौजूद रहे।

  • पहली बार कराटे सीखने का मौका मिला। कई तकनीक ऐसी हैं जो बहुत ही आसान हैं। हम इनका इस्तेमाल कर अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। - रीति पटेल
  • हमें किक और पंच मारना आ गया है। अब किसी का भी जवाब आसानी से दे सकते हैं। सामने वाले को पस्त करने का विश्वास खुद में आ गया है। - दिव्या सिंह
  • अमर उजाला और मानव एकेडमी की ओर से दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण हम सबके लिए उपयोगी साबित हो रहा है। गलत का जवाब देने की ताकत आ गई है। - अंजली
  • प्रशिक्षण में हमने सिर्फ दांवपेच ही नहीं सीखा, बल्कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना भी आ गया है। इसकी आज बहुत जरूरत है।     - प्रीति कश्यप