Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

छेड़खानी करने वालों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

Published - Fri 09, Aug 2019

10 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर में 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी छात्राओं को प्रधानाचार्य गीता विश्वकर्मा ने प्रमाण पत्र दिया।

aparajita self defence training

वाराणसी। मुसीबत के समय मदद के लिए किसी का इंतजार करने केबजाय अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इसी संदेश के साथ अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से चलाए जा रहे आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं को सुरक्षित रहने के गुर सिखाए गए।
मंडुवाडीह स्थित वागीशा पब्लिक  स्कूल में बुधवार को आत्मरक्षा कैंप का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओं ने कहा कि छेड़खानी करने वाले को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा, अब इतना आत्मविश्वास आ गया है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी छात्राओं को प्रधानाचार्य गीता विश्वकर्मा ने प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से मुस्कान, कशीश और ज्योति सिंह मौजूद रहीं।

  • सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ने वाकई हमारे अंदर एक अलग ही हिम्मत और जज्बा पैदा कर दिया है। अब हम गलत करने वाले से खुद बचाव कर सकते हैं। - दीपाली गुप्ता
  • हमें किक और पंच मारना आ गया है। अब किसी का भी जवाब आसानी से दे सकते हैं। सामने वाले को पस्त करने का विश्वास खुद में आ गया है। - अंशु यादव
  • ट्रेेनिंग से खुद में विश्वास जगा है और किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हम तैयार हैं। कराटे भी सीख लिया है, जिसका हम उपयोग कर सकते हैं। - तमन्ना खान
  • प्रशिक्षण ने हमें बहुत सिखाया है। किक कैसे मारते हैं, पंच कैसे मारते हैं। अपने ऊपर होने वाले अटैक से कैसे बचा जा सकता है। अब हमें इसकी जानकारी है। - साक्षी शुक्ला