Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

डरेंगी नहीं, डटकर मुकाबला करेंगी बेटियां

Published - Sat 24, Aug 2019

अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता  100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से सोमवार को लहरतारा स्थित शियॉन पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया।

self defence

सारनाथ (वाराणसी)। कुछ हिम्मत, कुछ हौसला और कुछ आत्मरक्षा की तकनीक। बस इतने से ही छेड़खानी करने वालों का मुंहतोड़ जवाब आसानी से दिया जा सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता  100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से सोमवार को लहरतारा स्थित शियॉन पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण ने इतना आत्मविश्वास जगा दिया है कि अगर किसी गुंडे से सामना हो जाए तो घबराएंगे नहीं, बल्कि बचाव की तकनीक का इस्तेमाल कर उसका सामना करेंगे। समापन समारोह में मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सिंह और प्रधानाचार्य परवीन सिंह ने 60 छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया। इस अवसर पर मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनर निधिराज गुप्ता, ज्योति सिंह, अनिता प्रजापति मौजूद रहे।

  • यह ऐसी विधा है, जिससे हम अपनी रक्षा कर सकते हैं और दूसरी लड़कियों को भी प्रशिक्षण देकर उन्हें गलत के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित कर सकते हैं। - नेहा चौधरी
  • कराटे ने हमे अंदर से मजबूत किया है। इस विधा को हम अपने आसपास की बच्चियों को भी सिखा रहे हैं, जिससे वह भी मजबूत होंगी। - आर्या वर्मा
  • कराटे के दांवपेंच हम बखूबी जान चुके हैं और अपनी रक्षा के लिए इसका प्रयोग भी करेंगे। इस तरह की मुहिम से छात्राओं में आत्मविश्वास जागृत होता है। - खुशी वर्मा
  • कराटे के प्रशिक्षण के बाद हम इतने मजबूत हो गए हैं कि मनचलों पर इसका प्रयोग करने में पीछे नहीं हटेंगे। खुद के अंदर एक जोश और जज्बा पैदा हुआ है। - गोल्डी यादव