Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जोश और जज्बे के साथ बेटियों में बढ़ा आत्मविश्वास

Published - Mon 26, Aug 2019

दस दिवसीय आत्मरक्षा कैंप के दौरान छात्राओं में यही जोश और जज्बा जगाया गया कि अपने खिलाफ होने वाली अप्रिय घटनाओं का अब वो मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं।

aparajita 100 millions smiles

वाराणसी। तकनीक, हिम्मत और हौसले से किसी भी परिस्थिति का सामना किया जा सकता है। सड़क किनारे चलते वक्त, बस या टैक्सी में सफर के दौरान या अपने ही घर के आसपास, कभी और कहीं भी लड़कियों, महिलाओं पर असामाजिक तत्व हाथ ना डाल सकें। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। दस दिवसीय आत्मरक्षा कैंप के दौरान छात्राओं में यही जोश और जज्बा जगाया गया कि अपने खिलाफ होने वाली अप्रिय घटनाओं का अब वो मुंहतोड़ जवाब दे सकती हैं। 20 अगस्त को भैरोनाथ स्थित श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज में 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। इसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य मुक्ता सिंह और निदेशक संजय नागर ने करीब 100 छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्त्रस्म में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से  ज्योति कुमारी, नैनी ओझा, ज्योति सिंह और निधिराज गुप्ता मौजूद रहीं।

बेटियों का बढ़ा आत्मविश्वास

  • सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग में न सिर्फ हमने कराटे की तकनीक सीखी बल्कि मुसीबत में किस तरह अपना बचाव करना है, यह भी जानने का मौका मिला। - हर्षिता गुप्ता
  • ट्रेेनिंग के बाद खुद में विश्वास पैदा हुआ है कि विपरीत परिस्थितियों में मजबूत बनकर उसका सामना कैसे करना है। -  सप्तमी
  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण ने हमारे अंदर हिम्मत पैदा कर दी है। इसके बाद अब हम खुद अपना और आपने आसपास के लोगों का ख्याल रख सकते हैं। - रीतिका सेठ
  • आत्मरक्षा कैंप में जो तकनीकी जानकारी मिली, उसका व्यावहारिक जीवन में बहुत उपयोग है। अब छेड़खानी करने वाले हमसे बच नहीं पाएंगे । - निशा कुमारी