Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोंडा : बेटियों ने दिखाया दम

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता बनी आवाज

गोंडा। अपराजिता अभियान के तहत पूरे जिले में संकल्प अभियान चलाया गया। इस दौरान बेटियों ने दम दिखाते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा। इसके अलावा पूरे जिले में संकल्प अभियान चलाया गया जहां आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व छात्रों समेत तीन हजार लोगों ने महिलाओं व बेटियों की रक्षा के लिए संकल्प लिया। (6-3-19)