Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

यौन हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहीं आफरीन

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स बेटियां

aparajita changemakers betiyaan aafreen lucknow

आफरीन
लखनऊ। गोंडा में एक गरीब मुस्लिम परिवार में जन्मीं आफरीन खुद यौन हिंसा की शिकार हुई थीं। किशोरावस्था में हुई हिंसा ने उनके दिल-दिमाग को बुरी तरह प्रभावित किया। इस दौरान रेड ब्रिगेड की स्थापना हुई। वे संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। संस्थान ने आत्मरक्षा की एक तकनीक विकसित की है, जिसे ‘निशस्त्र’ नाम दिया गया है। आफरीन इसकी मुख्य प्रशिक्षक  हैं। इतना ही नहीं, यौन हिंसा के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, धरना-प्रदर्शन केजरिए संदेश देने में भी आफरीन माहिर हैं। अब तक  600 से अधिक नुक्कड़ नाटकों के जरिए वह  अपना संदेश लोगों तक पहुंचा चुकी हैं।