Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सौंदर्य की दुनिया में आनंदना ने अपने नाम किए कई खिताब

Published - Thu 14, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स बेटियां

aparajita changemakers betiyaan aanandna garg

कासगंज। महिलाएं हर क्षेत्र में मुकाम बना रहीं हैं। इसमें एक नाम आनंदना गर्ग का भी है। अपने दम पर और काबिलियत के चलते आनंदना कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। शहर के प्रतिष्ठित दवा कारोबारी परिवार की बहू आनंदना अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मुकाम पाने की तैयारी में हैं। मूल रूप से आगरा की रहने वाली आनंदना का ससुराल कासगंज में है। शादी के बाद से आनंदना पति के साथ मुंबई में रह रहीं हैं। उनके पति फाइनेंस प्लानर हैं। 2017 की सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया स्प्लेंडिट स्टार और मिसेज इंडिया रिमार्केबल का खिताब उन्हें मिला। अभी हाल ही में उन्हें मिसेज रॉयल इंडिया यूनिवर्स 2019 का खिताब किंगडम ऑफ ड्रिम्स गुरुग्राम में आयोजित प्रतियोगिता में प्राप्त हुआ। इस कामयाबी ने आनंदना को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मार्ग प्रदान किया है।