Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

छुटकी ब्लॉगर अ​क्षिता के बड़े-बड़े ब्लॉग

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स बेटियां

aparajita changemakers betiyaan akshita yadav lucknow

अक्षिता (पाखी) यादव
लखनऊ। मम्मी पापा ने ध्यान नहीं दिया, पर धीरे-धीरे जब उन्होंने अक्षिता के बनाए चित्रों को सहेजना शुरू किया। इसी कड़ी में अस्तित्व में आया ब्लॉग पाखी की दुनिया। देखते ही देखते करीब एक लाख से अधिक हिन्दी ब्लॉगों में इस ब्लॉग की रेटिंग बढ़ती गई और इस ब्लॉग पर 500 से अधिक पोस्ट प्रकाशित हो चुकी है। बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों में भी यह ब्लॉग बड़ा लोकप्रिय है। इस छोटी सी ब्लॉगर को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उसे 2011 में बाल दिवस पर मात्र 4 साल आठ माह की आयु में आर्ट और ब्लॉगिंग के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पहला मौका था जब भारत सरकार न ब्लॉगिंग के दुनिया में किसी को सम्मानित किया। 2013 नेपाल में हुए अंतरराष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन में वह एकमात्र बाल ब्लॉगर थी।