Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जज बनी अवनिका गौतम

Published - Mon 11, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स बेटियां

aparajita changemakers betiyaan avanika gautam

मथुरा। वृंदावन किशोरपुरा निवासी समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम की बेटी अवनिका गौतम महिलाओं और बच्चों को न्याय और उनके अधिकार दिलाने के लिए न्यायिक अफसर बन गईं। वह रांची में सिविल जज हैं। उन्होंने 2014 में झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में नौंवी रैंक हासिल की थी। आगरा कॉलेज आगरा से एमएससी, एमफिल और कानून की पढ़ाई की। महिलाओं और बच्चों को उनके हक और न्याय दिलाने के लिए वह लगातार प्रयास करतीं रहती हैं। महिलाओं को हर फील्ड में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती हैं। समाज में महिलाओं के साथ वर्तमान में जो घटनाएं होती हैं, उनके प्रति भी समाज का रुख कोई पॉजिटिव नहीं रहता। महिलाओं को न्याय के लिए भी काफी परेशान होना पड़ता है। अवनिका ने इन सबको बड़े करीब से देखा। यहीं से ठान लिया कि न्यायिक अफसर बनना है।