Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं को सेहतमंद बनाने का सपना देखने वाली मुक्ति बन गई डॉक्टर

Published - Mon 11, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स बेटियां

aparajita changemakers betiyaan dr. mukti maheswari

मथुरा। विरला मंदिर के पास रहने वालीं डॉ. मुक्ति माहेश्वरी पढ़ाई के समय से ही महिलाओं को सेहतमंद बनाने का सपना देखती थीं। उसी समय उन्होंने ठान लिया था कि डॉक्टर बनना है। परिवार वालों ने भी उनका साथ दिया। आज डॉ. मुक्ति माहेश्वरी महिला रोग विशेषज्ञ हैं। मुक्ति समय-समय पर कैंप लगाकर अपने चिकित्सक पति डॉ. शशांक माहेश्वरी के साथ मिलकर महिलाओं को उनकी सेहत के प्रति जागरूक भी करती रहती हैं। उस वक्त महिलाओं को बेहतर इलाज नहीं मिलता था। महिलाएं खुद भी अपनी सेहत के प्रति फिक्रमंद नहीं रहती थीं। मुक्ति ने एक बीड़ा उठाया कि महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक किया जाए। वह महिलाओं को स्वस्थ्य बनाने के लिए टिप्स भी देती हैं।