Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिला शिक्षा की अलख जगाने को राजरानी ने तोड़ीं सारी पाबंदियां

Published - Mon 11, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स बेटियां

aparajita changemakers betiyaan rajrani chaturvedi

मथुरा। राजरानी चतुर्वेदी गणेश टीला मथुरा की रहने वाली हैं। शिक्षा की अलख जगाने के लिए उन्होंने समाज और परिवार द्वारा खींची गईं पाबंदियों की रेखा को लांघ दिया था। बीस साल की उम्र में पति चल बसे। डेढ़ साल के बेटे के सहारे जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाया। पहले खुद शिक्षित हुईं। टीचर बन गईं। बेटे को पढ़ाया। बहू आई तो उसे भी शिक्षित किया। आज भी राजरानी महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करती रहती हैं। उनका कहना है कि एक पढ़ी लिखी महिला ही खुद को आज के समाज में साबित कर सकती है। अपने अधिकारों को समझ सकती है। बात उस समय की है जब महिलाएं घरों से बाहर कम जाया करती थीं। अगर कोई पढ़ाई के लिए रुचि भी दिखाए तो उस तरह से शिक्षा मिल नहीं पाती थी। लेकिन राजरानी ने उन बाधाओं को दूर करते हुए खुद को शिक्षित किया।