Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आत्मनिर्भर और सशक्त बनें महिलाएं

Published - Thu 14, Mar 2019

अपराजिता आयोजन

aparajita haat bazar kanpur

अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत 13 मार्च को कई जगह आयोजन हुए। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के साथ ही खुद को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। आत्मरक्षा के दांवपेच भी सिखाए गए। महिलाओं ने भी हाट बाजार में अपनी हुनर को प्रदर्शित किया। आयोजनों के दौरान अपराजिता शपथ पत्र भरे गए तथा नारी गरिमा का संकल्प लिया गया। 

----

हमेशा बनाए रखें जज्बा : प्रयागराज। आगे बढ़ने के लिए जज्बा होना जरूरी है और कामयाब बनने के लिए आत्मविश्वास। खुद को कभी कमजोर नहीं समझें और संघर्षों से ​मुकाबला कदते हुए खुद को साबित करें। एमएन आईटी में एनसीसी के क्षमता विकास कार्यक्रम में ब्रिगेडियर बृजेश पांडेय ने एनसीसी कैडेट्स से यह बात कही। उन्होंने सभी कैडेट्स को नारी गरिमा की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में 300 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

----

महि​ला अधिकारों को जाना : देहरादून। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसी से वे खुद पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा सकेंगी। कोटद्वार में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित संगोष्ठी में यह बात कही गई। इस दौरान वक्ताओं ​और विशेषज्ञों की ओर से महिला अधिकारों की जानकारी दी गई।


----
छात्राओं ने चित्रों के जरिए रखे विचार: देहरादून। हिम ज्योति इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर पेंटिंग के जरिए अपने विचार रखें। पेंटिंग में छात्राओं ने समाज में महिलाओं की विभिन्न भूमिकाओं को बताया। नारी सशक्तीकरण और उसकी सफलता के साथ ही कुरीतियों पर प्रहार करते चित्र भी बनाए। प्रतियोगिता में सरिता ने प्रथम, स्मिता ने द्वितीय व पूर्णिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

----

स्वरोजगार से बढ़ाएं अपनी ताकत : देवरिया। आज महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं। घरेलू महिलाएं स्वरोजगार के साथ खुद को साबित करें। आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मास्टर ट्रेनर सावित्री राय ने महिलाओं से यह बात कही। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया। इसमें महिलाओं को घर बैठे आजीविका के छोटे-छोटे कार्यों को शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शपथ पत्र भी भरे गए।


----

सेल्फ डिफेंस करना सीखें : अलीगढ़। हर बेटी और महिला को अपनी रक्षा करना आना चाहिए। जब तक वे खुद की सुरक्षा को लेकर तैयार नहीं करेंगी और खुद में आत्मविश्वास पैदा नहीं करेंगी, आगे नहीं बढ़ सकेंगी। समृद्धि टाउनशिप में आयोजित सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में यह बात कही गई। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

-----

हाट बाजार में महिलाओं ने दिखाया हुनर : कानपुर। अपराजिता अभियान के तहत शहर के रेव मोती मॉल में हाट बाजार लगाया गया। इसके माध्यम से घरेलू महिलाओं के हुनर को लोगों के सामने लाया गया। हाट बाजार में हाथ से निर्मित चिप्स व पापड़, डेकोरेटिव प्लांट, कपड़े, दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित पापड़, अचार , लेडीज पर्स, जूट के खिलौने आदि स्टॉल्स ने लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसमें करीब 500 प्रतिभागी रहे।