Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गाजीपुर : अब बेटियां कमजोर नहीं

Published - Wed 26, Dec 2018

नारी सुरक्षा और सजगता गोष्ठी

गाजीपुर। बेटियां और महिलाएं अब कमजोर नहीं रहीं। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए बस एक कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। अगर महिलाएं आगे नहीं बढ़ेंगी और खुद को साबित नहीं कर पाईं तो हमेशा पिछड़ी ही कहलाएंगी।  नंदगंज के सावित्री बालिका इंटर कॉलेज बरहपुर में अपराजिता अभियान के तहत 19 दिसंबर को आयोजित नारी सुरक्षा विषय पर सजगता गोष्ठी में वक्ताओं ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज में समान अधिकार और आगे बढ़ने के लिए शिक्षा ही महत्वपूर्ण साधन है। इसीलिए बेटियां ज्यादा से ज्यादा पढ़ें और आगे बढ़ें। इस दौरान स्कूल की करीब एक हजार छात्राओं ने शपथ पत्र भी भरे। (19-12-18)