Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

लखीमपुरखीरी : निडर होकर सुरक्षित रहें

Published - Sun 23, Dec 2018

महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा गोष्ठी

लखीमपुरखीरी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि वे खुद निडर बने। जब तक महिला स्वयं खुद पर होने वाले अपराधों का विरोध नहीं करेगी, आवाज नहीं उठाएगी,उसकी सुरक्षा नहीं हो पाएगी। युवराज दत्त म​हाविद्यालय में 21 दिसंबर को आयोजित महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा गोष्ठी में छात्राओं ने यह बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों, कुरीतियों को खत्म करने के लिए किसी को तो आवाज उठानी ही होगी। जब महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा देने की बात हो रही है तो फिर उसे वह अधिकार मिलना ही चाहिए। महिलाएं अत्याचारों को नहीं सहें। परेशानी हो तो पुलिस को भी शिकायत करें और उनकी मदद लें। गोष्ठी में 150 छात्राओं ने हिस्सा लेकर महिला सशक्तीकरण के लिए आवाज बुलंद की। (21-12-18)