Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

भावना ने जिद करके लिया धनुष, अब जीत रही पदक

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता मैदान की महारथी

aparajita maidaan ki maharathi bhawna singh mathura

मथुरा। तीरंदाजी में अंडर-14 में गोल्ड पदक जीत चुकीं भावना सिंह ग्यारहवीं की छात्रा हैं। शुरुआत से ही तीरंदाजी में दिलचस्पी थी। लेकिन धनुष की कीमत करीब ढाई लाख थी। पापा रघुनाथ सिंह से कहा कि उसे धनुष दिलवा दो। अब जाहिर सी बात है कि ढाई लाख रुपये का इंतजाम करना किसी के लिए आसान नहीं है। लेकिन भावना सिंह ने पापा से जिद की। रघुनाथ सिंह ने भी बेटी का बड़ा तीरंदाज बनने का सपना पूरा करने के लिए कंपाउंड धनुष दिलवा दिया। भावना पिछले दो साल से अंडर में गोल्ड जीत रही हैं और इस साल सीनियर में सिल्वर जीता है। भावना का सपना देश का सबसे बड़ा तीरंदाज बनने का है। गोवर्धन के गांव जचौंदा निवासी भावना का कहना है कि उसके परिवार ने उसका काफी साथ दिया। घर वालों के सहयोग के कारण ही वह लगातार आगे बढ़ती रही हैं।