Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शतरंज में दो साल से यूनिवर्सिटी चैंपियन है गौरी

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता मैदान की महारथी

aparajita maidaan ki maharathi gouri mathura

मथुरा। राधिका विहार निवासी गौरी पिछले दो साल से डॉ. भीमराम आंबेडकर विश्वविद्यालय में शतरंज की चैंपियन है। गौरी यूनिवर्सिटी स्तर पर हुईं प्रतियोगिता में कई बार हिस्सा ले चुकी है। उसने कई पदक भी जीते हैं। गोविंद गर्ग की बेटी गौरी अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज की छात्रा है। गौरी का कहना है कि उसे शुरुआत से ही शतरंज में दिलचस्पी थी। वह शतरंज की बड़ी खिलाड़ी बनना चाहती है। इसके लिए वह लगातार अभ्यास भी करती है।