Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

पहले नाराज थे, अब नाज है पहलवान बेटी नीलम पर

Published - Thu 07, Mar 2019

अपराजिता मैदान की महारथी

aparajita maidaan ki maharathi neelam mathura

मथुरा। फैंचरी गांव की नीलम कुश्ती की खिलाड़ी हैं। वह कई पदक जीत चुकी हैं। सब जूनियर नेशनल में कांस्य जीता, 2017 में एथेंस में हुई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 2018 में स्टेट खेला। 2019 में भोपाल में गोल्ड पदक जीता है। आज परिवार और गांव के लोग उस पर नाज करते हैं। लेकिन जब उसने पहलवानी शुरू की थी तो सभी विरोध में थे। सभी कहते थे कि लड़कियां पहलवानी नहीं करतीं। लेकिन बेटी की जिद के आगे सब हार गए। आज उसी बेटी पर सबको नाज है। नीलम का नाम प्रदेश के बड़े कुश्ती खिलाड़ियों में शुमार हो गया है। नीलम का कहना है कि वह कुश्ती की बड़ी खिलाड़ी बनना चाहती है। इसके लिए प्रैक्टिस करती है।