Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

स्वयं सहायता समूह से शर्मिला बना रहीं महिलाओं को स्वावलंबी

Published - Sun 10, Mar 2019

अपराजिता नारी की सफलता

aparajita nari ki safalta sharmeela varanasi

वाराणसी। आराजी लाइन विकासखंड की ग्राम सभा दयापुर निवासी शर्मिला ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का बीड़ा उठाया है। वे स्वयं सहायता समूह गठित कर महिलाओं को रोजगार से जोड़ रही हैं और अब तक 20 स्वयं सहायता समूह बना चुकी हैं। दो सौ महिलाएं इनसे जुड़ी हैं। बेरोजगार महिलाओं को प्रशिक्षित किया और अब यही महिलाएं पशुपालन, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कढ़ाई जैसे काम कर परिवार का सहारा बन चुकी हैं। वहीं काशी विद्यापीठ विकासखंड की जानकी देवी पहले परिवार और फिर आसपास की महिलाओं का भी सहारा बनीं। वे ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बना रही हैं। वे निशुल्क प्रशिक्षण देती हैं, फिर स्वयं सहायता समूह के जरिए पैसा दिलवाकर रोजगार से भी जोड़ती हैं। अब तक सौ से ज्यादा लड़कियों को रोजगार से जोड़ चुकी हैं।