Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बहराइच : नारी सम्मान व सुरक्षा जरूरी

Published - Tue 12, Mar 2019

अपराजिता नारी सम्मान संवाद

aparajita nari samman sanwad samrat ashok mahan inter collage vishveshwar ganj bahraich

बहराइच। बेटियों की सुरक्षा की चिंता सभी को करनी चाहि​ए। परिवार ही नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है कि वे बेटियों की रक्षा को आगे आएं। राह चलते छात्राओं-महिलाओं से होने वाली छेड़खानी पर लोग देखते रहते हैं, अपराधियों को रोकते नहीं। उन्हें यह आदत छोड़नी चाहिए और खुलकर विरोध करना चाहिए। विरोध न कर सकें तो पुलिस को ही फोन कर दें, ताकि महिला को समय पर सुरक्षा दी जा सके। अपराजिता अभियान के तहत 28 फरवरी को सम्राट अशोक महान कामता प्रसाद इंटर कॉलेज पुरैना बाजार विशेश्वरगंज में आयोजित नारी सम्मान संवाद में क्षेत्राधिकारी प्रयागपुर नरेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक विशेश्वरगंज राजकुमार सरोज ने यह बात कही। उन्होंने नारी उत्थान, महिला सशक्तिकरण तथा महिला जागरूकता व सुरक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली। (28-2-19)