Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अमेठी : अब नारी नहीं रही अबला

Published - Fri 14, Dec 2018

नारी सशक्तीकरण पर परिचर्चा का आयोजन

अमेठी। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला की मुहिम अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत परिचर्चा नारी अबला नहीं सबला  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडी बेसिक रवींद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता, शिक्षिका रुचिका सिंह, प्रवक्ता रामकुमार तिवारी व विजय कुमार शुक्ल ने नारी सशक्तीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शामिल होने वाली छात्राओं को चुनौतियों के बीच आत्मविश्वासी बनने के अलावा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान सभी ने शपथ भी ली।