Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : खेलों में बनाएं कॅरिअर

Published - Thu 27, Dec 2018

महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा

अयोध्या। खेलों में आज विदेशी ही नहीं, भारतीय महिलाएं भी आगे बढ़ रही हैं। कभी एक-दो महिलाओं की वजह से ही खेलों में भारत का नाम जाना जाता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। हर क्षेत्र से और अभावों में पली-बढ़ी बेटियां भी खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। अवध विश्वविद्यालय परिसर में अपराजिता मुहिम के तहत 9 दिसंबर को महिला सशक्तीकरण में खेलों की भूमिका विषय पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने यह बात कही। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि बढ़ाने को कहा, ताकि वे उस क्षेत्र में भी अपना कॅरियर बना सकें। इस दौरान अपराजिता अभियान के शपथ पत्र भरकर संकल्प लिया गया। (9-12-18)