Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : खुद को पुरुषों से कम न समझें

Published - Sun 17, Feb 2019

नारी सशक्तीकरण पर परिचर्चा

aparajita paricharcha barmi village sitapur

सीतापुर। महिलाएं अपने आपको पुरुषों से कम न समझें। पुरुष जहां केवल बाहर की ही जिम्मेदारी संभालते हैं। वहीं, महिलाएं घर से लेकर बाहर तक की दोहरी जिम्मेदारी संभालती हैं। इसी वजह से उनकी महत्ता अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं को सशक्त होना अति आवश्यक हैं। यह सशक्तीकरण तभी आएगा, जब हम अपने आप को शिक्षित करेंगे। अपराजिता अभियान के तहत 10 फरवरी को सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र के बरमी गांव में नारी सशक्तीकरण विषय पर आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने खुलकर अपनी राय रखी। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (10-2-19)