Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

भदोही : नया इतिहास रच रहीं महिलाएं

Published - Tue 12, Mar 2019

अपराजिता सजगता कार्यक्रम

aparajita sanwad hanswahini shikshan sansthan bhadohi

ज्ञानपुर (भदोही)। महिलाएं सक्षम और सशक्त हैं, उन्हें अवसर मिले तो हर क्षेत्र में वह एक नया इतिहास रचने को तैयार हैं। बदलते परिवेश में अब महिलाओं को कमजोर न आंकें। शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक में महिलाएं समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहीं है। नगर स्थित हंसवाहिनी शिक्षण संस्थान में 27 फरवरी को अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता सजगता कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने यह बातें कहीं। इस दौरान 95 छात्र-छात्राओं ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण की शपथ ली। शिक्षक अनिरुद्ध तिवारी ने कहा कि महिलाओं को लेकर समाज की सोच काफी हद तक बदल चुकी है। वे हर क्षेत्र में आगे हैं। शिक्षक विनोद तिवारी ने कहा कि घर और समाज से महिला और पुरुष के बीच का भेदभाव खत्म हो चुका है। महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं। शिक्षक विनय मिश्रा ने कहा कि बदलते दौर में सब कुछ बदल चुका है। महिलाएं खुद के अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। छात्रा शालिनी सिंह ने महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत पर बल दिया। सुषमा ने कहा कि महिलाएं समाज की सृजनकर्त्ता हैं। इसलिए अगर महिलाएं सशक्त और शिक्षित होंगी तभी देश और समाज का विकास संभव हैं। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को महिला सशक्तीकरण की शपथ दिलाई गई। (27-2-19)