Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महराजगंज : मजबूत बनें बेटियां

Published - Mon 31, Dec 2018

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

महराजगंज। बेटियां मजबूत बनें। खुद की सुरक्षा करना भी सीखें। हर बार किसी पर आत्मनिर्भर रहने की बजाए खुद को इतना मजबूत बनाएं कि खुद के साथ ही अन्य को भी महिलाओं की मदद कर सकें। अपराजिता अभियान के तहत शहर के सेंट जोसफ स्कूल में 31 दिसंबर को आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने छात्राओं को यह सीख दी। इस दौरान ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में 773 शपथ पत्र भरे गए और सभी ने नारी गरिमा का संकल्प लिया। (31-12-18)