Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कमजोर बन आंसू न बहाएं, अपराधी को सबक सिखाएं

Published - Sun 19, May 2019

छात्राओं को दिए कराटे के टिप्स

aparajita self defence training shyama devi inter collage mirzapur

मिर्जापुर। जब कोई बदतमीजी करे तो उसे सहना नहीं है। न ही आंसू बहाने हैं। बल्कि उस अपराधी को ऐसा सबक सिखाना है कि वो सपने में भी ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। लेकिन यह सब सिर्फ बातों से नहीं होगा, इसके लिए आपको मजबूत बनना होगा। खुद को ताकतवर बनाना होगा और लड़ने की कला सीखनी होगी। इसी से बेटियां अपराधियों का मुकाबला कर सकेंगी। अपराजिता अभियान और वोडाफोन सखी की ओर से 15 मई को श्यामा देवी आदर्श इंटर कॉलेज इटवा में सेल्फ डिफेंस का कैंप लगा। इसमें मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से छात्राओं को कराटे के टिप्स दिए गए। बताया गया कि छात्राएं किस तरह बचाव कर सकती हैं। कराटे प्रशिक्षक  अरुण विश्वकर्मा, सोनाली चंद्रा, राहुल शर्मा, रामकेश यादव, हर्श दुबे ने स्कूल की 150 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा की प्राथमिक जानकारी के साथ कराटे की तकनीक के बारे में बताया। अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि ऐसी कार्यशाला की वर्तमान समय में बहुत जरूरत है। मार्शल आर्ट्स हर लड़की को सीखना चाहिए। सोनाली चंद्रा ने बताया कि लड़कियों को मार्शल आर्ट्स के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार की कार्यशाला महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य नारायण दत्त तिवारी ने अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे अपराजिता अभियान की सराहना की और सबको अपराजिता की शपथ दिलाई। शिविर में छात्राओं को वोडाफोन सखी सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई।