Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हर हालात में खुद की सुरक्षा करना सीखें

Published - Sat 18, May 2019

छात्राओं ने सीखा डिफेंस और अटैक का तरीका

वाराणसी। आत्मरक्षा के दो मूलमंत्र हैं, डिफेंस और अटैक...। 15 मई को इन्हीं से छात्राओं को रूबरू कराया गया। अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से दो और स्कूलों में आत्मरक्षा कैंप का शुभारंभ किया गया। पहला कैंप साईं बाबा इंटर कॉलेज, रुस्तमपुर में लगा। यहां प्रधानाचार्य आनंद कुमार पटेल ने कैंप का उद्घाटन किया। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षक रामप्रकाश मौर्या, पूनम सिंह, ज्योति कुमारी, मनीषा कुमारी, नैंसी ओझा ने आत्मरक्षा की प्राथमिक तकनीक बताई। कैंप में पहले दिन 175 छात्राओं ने भाग लिया। वहीं बच्छांव स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमणि सिंह ने कैंप का उद्घाटन किया। यहां भी छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। मानव एकेडमी की प्रशिक्षक खुशबू मौर्या, सूरज, पूजा देवी, रेनू सिंह, कृतिका, संध्या पटेल, शुभम यादव, पूनम पटेल ने 1200 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया।

---
प्रशिक्षण से छात्राओं को काफी लाभ होगा। इससे वह यह जान पाएंगी कि अपने को मुश्किलों से कैसे बचाया जा सकता है।
- डॉ. चंद्रमणि सिंह, प्रधानाचार्य, महामना मालवीय इंटर कॉलेज।

---
इस प्रशिक्षण से छात्राएं मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत होंगी और हर परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कर पाएंगी।
- अखंड कुमार पटेल, प्रधानाचार्य, साईं बाबा इंटर कॉलेज।