Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गाजीपुर : अबला नहीं,शक्ति बनी नारी

Published - Wed 09, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण अभियान

दिलदारनगर (गाजीपुर)। वर्तमान परिवेश में नारी अबला नहीं, बल्कि शक्ति है। नारी एक समाज का संचालन कर सकती है। अपराजिता अभियान के तहत कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय दिलदारनगर में 7 जनवरी को 'सामाजिक विकास में नारी की भूमिका' विषयक गोष्ठी में जमानिया उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने नारी सम्मान के लिए पुरुष वर्ग को भी संजीदा होने की जरूरत बताई। इस दौरान छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और महिला उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहने का संकल्प लिया। सैकड़ों की संख्या में उत्साहित छात्राएं तथा शिक्षिकाओं ने नारी शक्ति तथा शिक्षा के लिए हाथ उठा कर शपथ ली तथा संकल्प पत्र भरा। (7-1-19)