Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हमीरपुर : महिला हिंसा न सहें

Published - Wed 02, Jan 2019

आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया

हमीरपुर। आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान हैं। उनके साथ घरों में अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। हमें इस व्यवस्था को बदलना होगा। अब यह अत्याचार नहीं सहना है। इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठानी होगी। हमीरपुर के पुकार गेस्ट हाउस में 1 जनवरी को अपराजिता अभियान के तहत आयोजित आत्मरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं को यह सीख दी गई। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ लेकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। (1-1-19)