Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शहीद कौशल के सपने पूरे करेंगी ममता

Published - Wed 06, Mar 2019

अपराजिता वीर नारी

aparajita veer nari mamta/ shaheed koushal kumar rawat agra

ममता रावत,  शहीद कौशल कुमार रावत

आगरा। वीर नारी ममता ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया है। बेटी अपूर्वा को पायलट बनाना है। बेटे अभिषेक की एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करानी है। छोटे बेटे विकास की भी अभी पढ़ाई चल रही है। ममता के साथ बच्चे गुड़गांव में रहते हैं। ममता कहती हैं कि यह कठिन समय है लेकिन उनके सपने पूरे करने हैं।

शहादत
पुलवामा के आतंकी हमले में कहरई गांव के कौशल कुमार रावत ने वीरगति पाई। उनकी कुछ दिन पहले ही कश्मीर में तैनाती हुई थी। वह चाहते थे कि आतंक को मिटाया जाए। दूसरी जगह पोस्टिंग पा सकते थे लेकिन जान की परवाह किए बगैर कश्मीर को चुना।