Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

पति के सपनों को जी रही हैं वीरांगना राधा

Published - Wed 06, Mar 2019

अपराजिता वीर नारी

aparajita veer nari radha bhadoria/ shaheed dinesh singh bhadoria agra

राधा, शहीद दिनेश सिंह भदौरिया

आगरा। वीर नारी राधा ने बच्चों की परिवरिश की जिम्मेदारी उठाई। परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। मुश्किल वक्त था। कोई सहारा नहीं था, लेकिन हिम्मत नहीं हारीं। पति का स्मारक मुरैना में संजोया। बेटे को सेना का अफसर बनाने की तालीम दिला रही हैं। दरअसल यह ख्वाब उनके पति ने बुना था। इसी को पूरा करना चाहती हैं।

शहादत
टीचर्स कॉलोनी बाह के दिनेश सिंह भदौरिया ऑपरेशन रीनो के दौरान सन् 2000 में शहीद हुए थे। उस वक्त वीर नारी राधा 20 साल की थीं। दो साल के बेटे सूरज और 6 माह की बेटी आकांक्षा की जिम्मेदारी उन पर आ गई।