Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

पति के सपने को पूरा करेंगी सीमा

Published - Sat 09, Mar 2019

अपराजिता वीर नारी

मथुरा। वीरनारी सीमा चौधरी के दो बच्चे हैं। दोनों को पढ़ा रहीं हैं। सीमा का कहना है कि उनके पति चाहते थे कि उनके बच्चे भी देश की सेवा करें। अपने देश के रक्षक बनें। लिहाजा वह अपने दोनों बच्चों को सेना में भेजेंगी।

शहादत

गोवर्धन के गांव भवनपुरा निवासी समोद सिंह आर्मी में थे। 2015 में जम्मू कश्मीर वादीपुरा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। काफी देर तक यह मुठभेड़ चली थी।