Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हक की जंग लड़ रही हैं वीरनारी वीरमती

Published - Wed 06, Mar 2019

अपराजिता वीर नारी

aparajita veer nari veermati/shaheed preetam singh agra

वीरमती,  शहीद प्रीतम सिंह
 

वीर नारी वीरमती का संघर्ष अभी भी जारी है। बड़ी बेटी शशि (28) की शादी हो गई है। पुत्र रोहिताश (25), शालू (23) और कविता (18) हैं। शहादत के समय जिला प्रशासन ने 20 बीघा जमीन देने का आश्वासन दिया था। अब तक उसके लिए चक्कर काट रही हैं। शहीद स्मारक सांसद निधि से बनाया गया है। इसके बाद कोई भी सरकार से सहायता नहीं मिली है।

शहादत
कस्बा अछनेरा के मोहल्ला वजेहरा के प्रीतम सिंह सीआरपीएफ में थे। तीन मार्च, 2001 को त्रिपुरा में शहीद हो गए थे। तीन बेटियां और एक दिव्यांग बेटे की जिम्मेदारी वीर नारी वीरमती पर आन पड़ी। जमीन मात्र डेढ़ बीघा थी। पेंशन और जमीन के इसी छोटे टुकड़े के सहारे सभी जिम्मेदारियों को निभाना था।