Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

एटा : उत्पीडऩ के खिलाफ बुलंद की आवाज

Published - Sat 16, Feb 2019

अपराजिता महिला सशक्तीकरण गोष्ठी

एटा। भारत में नारी देवी के रूप में पूजी जाती है। नारी अपनी शक्ति को भूल जाती है। उस समय ही असुविधा होती है। हम सभी को अपनी सोच बदलनी होगी। नारी शक्ति को पूरा सम्मान देने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। तब ही समाज में समरसता कायम होगी। अपराजिता अभियान के तहत जलेसर के मां गायत्री आर्य कन्या महाविद्यालय में 7 फरवरी को आयोजित गोष्ठी में छात्राओं से यह बात कही गई। प्राचार्य डॉ. सोनिया भटनागर ने सरकार द्वारा छात्राओं की सुरक्षा एवं बराबरी का हक दिलाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कमला दीक्षित ने कहा कि अपराजिता जैसे कार्यक्रमों के चलते महिलाओं को सोचने समझने का मौका मिला है। इस दौरान बीएड-बीटीसी विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार गुप्ता, कमला दीक्षित, सुनीता गुप्ता, विजय सक्सेना, श्रेया सक्सेना, रेशू गुप्ता, राजवीर सिंह, कीर्ति सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश, अकील अंसारी, महेश गौतम सहित छात्राओं ने अपराजिता संकल्प लिया। (7-2-19)